यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों की किस्मत खुली: सैलरी के साथ EPF खाते में आएगी मोटी रकम
सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस ने तीनों विदेशियों को जसूर में रोक लिया। जसूर पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान तीनों विदेशी पर्यटकों ने मैक्लोडगंज जाने की बात बताई। उनमें से एक विदेशी ने अपनी गलती मानते हुए अपना ई-पास दिखाया। हालांकि जसूर पुलिस ने तीनों विदेशी पर्यटकों को वापस कंडवाल भेज दिया और कहा कि पंजीकरण करवाने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति मिलेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: राशन डिपो में पहले से ही आटे का गोला बनाकर हो रही सप्लाई, बोरे के ऊपर रेंग रहे थे कीड़े
थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि उन्हें जसूर पर लगे नाके से फोन द्वारा जानकारी दी गई कि तीन विदेशी अपने अलग-अलग मोटरसाइकिल पर कंडवाल में लगे नाके से भाग निकले, जिसे जसूर पर लगे नाके के दौरान पुलिस कर्मचारियो ने रोक लिया और उन तीनों विदेशियो से पूछताछ की।
पूछताछ करने पर विदेशियो ने अपनी गलती मानी और अपना ई पास दिखाया। विदेशियों की पहचान एलेक्स अशेर ऑस्ट्रेलिया, फिलिप बेमेन यूके, ओलाफ स्ट्रेंडलिंग साउथ अफ्रीका के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks