हिमाचल कांग्रेस के तीन नेताओं ने दिखाया बड़ा दिल: कोरोना मरीजों के लिए दीं 5 एम्बुलेंस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल कांग्रेस के तीन नेताओं ने दिखाया बड़ा दिल: कोरोना मरीजों के लिए दीं 5 एम्बुलेंस

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के तीन विधायकों ने बड़ा दिल दिखाते हुए सूबे के कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कांग्रेस के तीन विधायकों ने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए पांच एंबुलेंस उपलब्ध करवाई हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू में बदलाव पर CM जयराम का बड़ा बयान, जानें क्या बोले

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कोरोना मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस दी है। वाहन चालक और पेट्रोल का खर्च भी स्वयं उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंद्रदत्त लखनपाल से गांधी हेल्पलाइन के माध्यम से जो भी मदद की गुहार लगा रहा है, उसे यह मदद दी जा रही है। 

कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह और विधायक जगत सिंह ने भी अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना मरीजों के लिए दो-दो एंबुलेंस अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध कराईं हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दवा विक्रेताओं पर एक्शन: बिना पर्ची की बेची दवाएं तो सस्पेंड हुआ लाइसेंस

इन विधायकों ने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए नई पहल की है। हालांकि, कांग्रेस के कई अन्य विधायक मदद के तौर पर अपने क्षेत्रों में ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर भी वितरित करते रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस विधायकों की कोरोना मरीजों की मदद के लिए की गई पहल सराहनीय है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ