हिमाचल: होटल में शराब पीता मिला पुलिसकर्मी, बटालियन में तबियत खराब का बहाना कर आया था

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: होटल में शराब पीता मिला पुलिसकर्मी, बटालियन में तबियत खराब का बहाना कर आया था

ऊना: प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू में जहां एक तरफ सरकार शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं, दूसरी तरफ ऊना में पुलिस कर्मी ही शराब पीते हुए रंगे हाथ धरे गये हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचली शादी में नाटी डालना पड़ा महंगा, दूल्हे समेत 21 को हो गया कोरोना

बता दें कि ऊना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संतोषगढ़-अजौली मुख्य मार्ग स्थित एक निजी होटल में बैठकर कुछ लोग शराब पी रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त होटल में छापेमारी की। मौके से तीन लोग धरे गए जो वहीं बैठकर शराब पी रहे थे, जिसमें एक पुलिस कर्मी भी थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल

होटल में पुलिस के पहुंचते ही पैक बना रहे होटल संचालक मदन लाल के हाथों से शराब की बोतल नीचे गिर गई। छापेमारी के दौरान ऊना एसपी अर्जित सेन ठाकुर भी मौजूद थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि उक्त पुलिसकर्मी बटालियन से बीमार होने का हवाला देकर आया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ मामले में विभागीय कार्रवाई के लिए बटालियन के कमांडेंट को भी रिपोर्ट भेजी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ