दरअसल, आज यानी शनिवार का दिन हिमाचल वासियों के लिए काफी अहम होने वाला है। बतौर रिपोर्ट्स, आईजीएमसी में महामारी से ग्रसित हमीरपुर के खागर से पीड़ित महिला का आज ऑपरेशन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ से कांपा हिमाचल: कहीं मकानों की छतें उड़ीं, कहीं पेड़ ढेर- देखें तस्वीरें
इस ऑपरेशन के लिए प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम गठित कर दी है। सरकार के आदेशों के बाद आईजीएमसी प्रशासन ने भी कमेटी में डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी है।
कमेटी में मेडिसिन एचओडी, ईएनटी एचओडी, आईज़ एचओडी, न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी, डेंटल सर्जन व माइक्रोबायोलॉजिस्ट सदस्य होंगे। वरिष्ठ डाक्टरों की यह सात सदस्यीय कमेटी ब्लैक फंगस मरीज का आपरेशन करेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू में महंगी पड़ी धाम की थाली; शादी से पहले आ धमकी पुलिस-सिखाया सबक
वहीं, ये टीम हिमाचल में ब्लैक फंगस महामारी से जूझ रही मरीज को इस समय क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं, इस पर भी रिसर्च करेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक़ ब्लैक फंगस को लेकर गठित की गई कमेटी में आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर राहुल गुप्ता भी नजर रखेंगे। अस्पताल में ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए गठित की गई कमेटी शुक्रवार को भी आपस में चर्चा करते नजर आई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: NHPC की टनल धंसने वाले मामले रेस्क्यू पूरा, 4 मजदूरों की गई जान, एक सुरक्षित निकाला
गौरतलब है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में गत गुरुवार को ब्लैक फंगस का पहला मामला आने के बाद हड़कंप मच गया था। हमीरपुर से जब महिला को आईजीएमसी रेफर किया गया, तो उसके बाद से कोविड पॉजिटिव इस महिला को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सभी मरीजों से अलग रखा गया।
महिला हमीरपुर के खागर की रहने वाली है, जिसे नेरचौक मेडिकल कालेज से रैफर किया गया है। महिला के नाक के पास ब्लैक फंगस है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks