यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस को चकमा देकर भागे तीन विदेश: फिर पकड़े गए और हुआ कुछ ऐसा...
इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य डाक्टरों के बीच बचाव के कारण किसी को कोई चोट नहीं लगी है। इस संदर्भ में डॉक्टरों ने पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन साथ ही किसी प्रकार की कार्रवाई करने से भी इनकार कर दिया है। हालांकि, शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ जीवानंद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना में छिन गई थी 'कुलभूषण' की नौकरी, फंदे से लटका- छोड़ गया आखिरी ख़त
मिली जानकारी के मुताबिक़ कोविड वार्ड में एक कोरोना संक्रमित की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। रात को उसके साथ मौजूद अटेंडेंट ने डॉक्टर को बुलाया होगा और शायद डॉक्टर के समय पर न आने को लेकर उसे गुस्सा आ गया और वह हमले पर उतारू हो गया। हालांकि यह सारी बातें अभी अपुष्ट रूप से सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में थोड़ी राहत: हफ़्तों बाद 50 से कम लोगों की गई जान, सिर्फ 1,365 नए केस आए सामने
रात को जब यह हमला हुआ तो उसके बाद मौके पर मौजूद डाक्टरों ने पुलिस को शिकायत दी और बल्ह थाना की पुलिस टीम ने मौके पर आकर मामले की छानबीन भी की। लेकिन डाक्टरों ने किसी प्रकार की आगामी कार्रवाई से फिलहाल इनकार कर दिया है। इसके पीछे डाक्टरों ने मानवीय तर्क देते हुए पुलिस से कहा है कि जिस अटेंडेंट ने यह हरकत की उसके परिजन की स्थिति काफी नाजुक है और यदि इस स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हैं तो इससे उन्हें आघात पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहर ने उगला शव: डूबे थे हिमाचल राजकीय अर्धराजकीय चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
अटेंडेंट की मनोस्थिति को देखते हुए आगामी कार्रवाई करने से इनकार किया गया है। डीएसपी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लिखित में शिकायत आई है लेकिन फिलहाल आगामी कार्रवाई से इनकार किया गया है। यदि आगामी कार्रवाई के लिए कहेंगे तो मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks