यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीछे उतरी पिकअप और नीचे जा गिरी, 2 महिलाओं की गई जान, 4 पहुंचे अस्पताल
तेज हवाओं से तीनों जिलों में भारी नुकसान हुआ है। सात गोशालाओं की छतें उड़ गईं और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। कई इलाकों में ब्लैक आउट रहा। बिजली के खंभे गिर गए, ट्रांसफार्मरों को नुकसान हुआ है। चंबा जिले में कई मकानों की छतें उड़ गईं तो कांगड़ा में कई जगह पेड़ गिर गए। कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में तेज तूफान के कारण आम की फसल को काफी नुक्सान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल वीडियो वायरल: महिला प्रधान ने खोली कोविड सेंटर की पोल, हाल देख आएगी शर्म
चंबा जिले में तूफान और ओलावृष्टि से भटियात में आधा दर्जन लोगों की गोशालाओं की उखड़ गईं। सिहुंता क्षेत्र में पेड़ों की टहनियां एचटी/एलटी लाइनों पर गिरने से भटियात विस क्षेत्र में 12 से 14 घंटे तक अंधेरा रहा। तूफान से आधी रात को 125 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए।
पासू में एक गोशाला की छत गिरने से पांच गायें घायल हो गईं। पुराना मटौर में एक पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। जिला मुख्यालय के साथ लगते बड़ोल में एक पेड़ मकान के गेट पर गिर गया। पुहाड़ा में गोशाला पर पेड़ गिर गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी में चल रही थी धाम और डीजे तभी आ गए SDM-DSP, दूल्हे का पिता हुआ अरेस्ट- मिली बेल
वहीं, तूफान से धर्मशाला के निकट सराह गांव में नवनिर्मित दो नए पोलीहाउस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे पोलीहाउस के कवर और पाइप्स टूट गए हैं। वहीं अंदर तैयार हो रही विभिन्न फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: NHPC की टनल धंसने वाले मामले रेस्क्यू पूरा, 4 मजदूरों की गई जान, एक सुरक्षित निकाला
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पार्वती नदी में गिर गई थी सरस्वती, दूसरे दिन सर्च के दौरान चट्टान के बीच मिली
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा। वहीं शेष भागों में 24 मई से मौसम खुलेगा। 27 मई को पूरे प्रदेश में फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में 23 मई तक गरज के साथ बादलों के बरसने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप









0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks