हिमाचल में नहर ने उगला शव: डूबे थे हिमाचल राजकीय अर्धराजकीय चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में नहर ने उगला शव: डूबे थे हिमाचल राजकीय अर्धराजकीय चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

मंडी। हिमाचल प्रदेश राजकीय, अर्धराजकीय चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा का शव बुधवार को बीएसएल नहर से बरामद कर लिया गया है। 

सोमवार को शर्मा की कार और चप्पलें नहर किनारे बरामद हुए थे। उसके बाद से संभावना जताई जा रही थी कि वह नहर में गिर गए होंगे। जिसके चलते प्रशासन ने उमेश शर्मा की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना में छिन गई थी 'कुलभूषण' की नौकरी, फंदे से लटका- छोड़ गया आखिरी ख़त

जो मंगलवार व बुधवार को नहर व जलाशय में शव को तलाशती रही लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच उमेश के परिजनों ने स्थानीय मांहूनाग ड्राइविंग एसोसिएशन तलवाली से शव खोजने की मांग की। 

जिन्होंने एक घंटे में जलाशय से शव को बरामद कर लिया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ