हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान नशे का कारोबार कर रही थीं दो महिलाएं, हुईं अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान नशे का कारोबार कर रही थीं दो महिलाएं, हुईं अरेस्ट

सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार ने 31 मई तक पूरे राज्य में कोविड कर्फ्यू लगाया है। वहीं, कोविड कर्फ्यू पर गाइडलाइन भी जारी की गई है। 

कोविड कर्फ्यू गाइडलाइन के अनुसार काफी पाबंदिया लगाई गई हैं। इन सब के बीच भी सूबे में नशे के कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से तमाम नशीले पदर्थों समेत अवैध शराब की तस्करी की खबर सामने आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भाई को बचाने के चक्कर में कोलतार गाड़ी की चपेट में आई बहन, गंवाई जान

इसी कड़ी में ताजा मामला सिरमौर जिले स्थित उपमंडल पांवटा साहिब से सामने आया है। जहां पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि पुलिस ने महिलाओं को दो अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। रजबन पुलिस ने सतौन में 39 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मीनू पत्नी राजन के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार शराबियों पर मेहरबान: अब खरीद सकेंगे 4 से ज्यादा बोतलें, सरकार ने हटाई सीलिंग

पुलिस ने मीनू के पास से 26 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं, दूसरी महिला की पहचान खोड़ोवाला निवासी कुंता पत्नी शमशेर के रूप में हुई है। पुलिस ने कुंता के पास से 35 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ आवैध शराब तस्करी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

 हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ