हिमाचल के पुलिस कर्मियों को गाली देकर भागे दो युवक; दौड़ाकर पकड़ा फिर...

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के पुलिस कर्मियों को गाली देकर भागे दो युवक; दौड़ाकर पकड़ा फिर...

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सूबे में 26 मई तक लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया है। लेकिन इस कर्फ्यू के बीच सूबे के युवाओं को तो मानो पुलिस का डर है ही नहीं। 

इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के कांगड़ा जिले से सामने आया है, जहां पर फतेहपुर पुलिस थाना के तहत बाइक सवार दो युवकों ने ना केवल कोविड-19 नियमों की अवहेलना की, वहीं नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच भी की। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानवता शर्मसार: कहीं चारपाई से नीचे उतारने के लिए नहीं आया कोई, कहीं डंडे से बांधा शव

वहीं, इस घटिया कृत्य को अंजाम देने के बाद दोनों युवा मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों का पीछा कर उन्हें धर दबोचा। अब उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाइ जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर आगे भी कोई इस तरह की हरकत करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम की अध्यक्षता में कल होगी कैबिनेट: बढ़ेगा कर्फ्यू या मिलेगी छूट, यहां समझें

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने हाड़ा चौक में नाकाबंदी पर थी। यहां पर पुलिस द्वारा आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था। इसी दौरान प्रदीप सिंह व दीप सिंह निवासी दकियाड़ा, डाकघर व तहसील फतेहपुर, ज़िला कांगड़ा बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। 

इस पर पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका। इस पर युवकों ने नाका पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से गाली-गलौच किया व कोविड-19 नियमों की उल्लंघना कर मौका से फरार गए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खेलते-खेलते टंकी के पानी में डूब गया तीन वर्षीय मासूम, नहीं बचाया जा सका

इसके बाद पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया और वने-का-तालाब के पास से काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कोविड-19 नियमों की उल्लंघना करना पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया है। लोग कर्फ्यू की अवहेलना ना करें। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ