ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर 45 वर्षीय महिला ने सुबह सवेरे गलती से जहर निगल लिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले कर गए।
हालत गंभीर होने के कारण महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली बंदे की मुहब्बत ने ऐसा मारा जोरः कर्फ्यू तोड़ भगा ले आया पंजाबी कुड़ी
बता दें कि महिला की पहचान अंजू बाला निवासी चताड़ा के रूप में हुई है। बतौर रिपोर्टस महिला ने आज सुबह सवेरे गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिसवालों ने जेल में की देह व्यापार की आरोपी महिला से दोस्ती, बाहर आने पर मदद; हुए गिरफ्तार
बिगड़ती तबीयत को देख कर परिजन महिला को लेकर उपचार हेतू अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन महिला की गंभीर हालत के चलते स्थानीय अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, इस पूरे मामले पर डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks