हिमाचल: कर्फ्यू में भी नहीं थम रही नशा तस्करी- चरस के साथ दबोचे 3 युवक, कार व बाइक जब्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कर्फ्यू में भी नहीं थम रही नशा तस्करी- चरस के साथ दबोचे 3 युवक, कार व बाइक जब्त

ऊना। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सूबे में 26 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बावजूद भी प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है। जहां पर चरस के साथ तीन युवकों को अरेस्ट किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने इन युवकों के पास से बरामद हुई चरस और इनकी गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीछे उतरी पिकअप और नीचे जा गिरी, 2 महिलाओं की गई जान, 4 पहुंचे अस्पताल

बतौर रिपोर्ट्स, दौलतपुर चौक के समीप मवा कहोलां गांव में पुलिस ने गश्त के दौरान 106 ग्राम चरस बरामद की। जानकारी के अनुसार पुलिस जब डंगोह की तरफ गश्त कर रही थी तो मवा कहोलां में सड़क किनारे स्थित एक खोखे के सामने एक कार व बाइक के साथ महिंदर सिंह निवासी डंगोह, सौरभ निवासी पिरथीपुर एवं पूर्ण सिंह निवासी दौलतपुर खड़े थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल वीडियो वायरल: महिला प्रधान ने खोली कोविड सेंटर की पोल, हाल देख आएगी शर्म

पुलिस ने जब उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वे घबरा गए और वहां से भागने का प्रयास करने लगे, जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। 

पुलिस ने मौके पर तहसीलदार को बुलाकर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 106 ग्राम चरस बरामद हुई। चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20, 29 एवं 61/85 के तहत वाहन जब्त कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ