हिमाचल में ये कैसे दरिंदे: पानी में मिला दिया जहर, बड़ी संख्या में मछलियों की गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में ये कैसे दरिंदे: पानी में मिला दिया जहर, बड़ी संख्या में मछलियों की गई जान

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय से सामने आ रहे मामलों पर अगर गौर करें तो हम पाएंगे कि सूबे के लोगों के भीतर की इंसानियत कहीं डूब कर मर गई है। वहीं, इंसान हैवानों जैसा व्यवहार करने लगा है। 

ताजा मामला सूबे के बिलासपुर जिले से सामने आया है। जहां स्थित भराड़ी उपतहसील के अंतर्गत बम्म पंचायत की सीर खड्ड में बने श्मशानघाट के सामने अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पानी में जहरीली दवाई मिलाई गई, जिससे काफी संख्या में मछलियों की मौत हो गई।

इस जगह से गांव में भी जाती है पानी की सप्लाई 

स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत प्रधान मनीष शर्मा को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जब वह शाम के समय सीरखड्ड के किनारे अपने खेतों में काम करने आए तो वहां देखा कि काफी मछलियां मरी थी। 

इस बात का पता चलने के बाद पंचायत प्रधान द्वारा मौके का जायजा लिया गया, उन्होंने देखा कि जिस जगह अज्ञात लोगों द्वारा जहरीली दवाई मिलाई गई थी वहां साथ ही पीने के पानी की सप्लाई बम्म पंचायत के साथ दूसरी पंचायत के गांव के लिए भी जाती है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली सरदार निकले असरदार, नंगी लड़की ने फंसना चाहा; पम्मी जी ने कर दिया गेम

इसके बाद पंचायत प्रधान ने इस बात की सूचना आईपीएच विभाग को दे दी है तथा उनसे पानी को पूरी तरह शुद्ध होने पर ही सप्लाई करने का आग्रह किया है। इसको लेकर विभागीय अधिकारी मौके का जायजा लेंगे तभी लोगों को स्वच्छ पानी दिया जाएगा। 

पंचायत प्रधान मनीष शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की घटिया हरकत करने वाले लोगों पर भविष्य में नजर रखी जाएगी तथा उन्हें किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकार का दावा हुआ फेल, IGMC समेत अन्य अस्पतालों के ब्लड बैंक में खून की भारी कमी

इस मौके पर मैहरीं काथला पंचायत उपप्रधान लोकेश ठाकुर तथा युवक मंडल बम्म के प्रधान राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस बारे में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि इसकी जानकारी मत्स्य विभाग को दे और अगर इसमे जहरीला पदार्थ मिलाने की पुष्टि होती है तो पुलिस इसमें दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ