IGMC का गज़ब हाल- मरे हुए व्यक्ति को ऑक्सीजन देकर वेंटिलेटर पर डाला, हुआ हंगामा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

IGMC का गज़ब हाल- मरे हुए व्यक्ति को ऑक्सीजन देकर वेंटिलेटर पर डाला, हुआ हंगामा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों से लापरवाही के ढेरों मामले अबतक सामने आ चुके हैं। इस सब के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित सूबे के सबसे बड़े अस्पताल IGMC से लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप खुद हैरान हो जाएंगे। यहां पर एक कोरोना संक्रमित शख्स की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में थमी कोरोना की रफ़्तार: 1309 नए केस, रिकवरी चार हजार; आज गई 59 की जान

परिजनों ने संक्रमित की मौत का ठीकरा आईजीएमसी पर फोड़ते हुए आरोप लगाया है कि लापरवाही और ऑक्सीजन सिलेंडर समय पर ना मिलने से मौत हुई है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों ने कोविड वार्ड में तैनात मेडिकल स्टाफ पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानवता शर्मसार: कहीं चारपाई से नीचे उतारने के लिए नहीं आया कोई, कहीं डंडे से बांधा शव

मृतक राज कुमार की पत्नी ने इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मरीज की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन स्टाफ कहता रहा कि वह ठीक हैं। मरे हुए व्यक्ति को ऑक्सीजन दी गई और वेंटिलेटर पर डाला गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- 15 जून के बाद 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं! हम तैयार हैं

वहीं, इस पूरे मसले को लेकर आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ राहुल गुप्ता का कहना है कि जब मरीज को रेफर करके यहां लाया गया था तो उनके परिजनों से सारी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। मरीज के फेफड़ों के 90 फीसदी सेल खत्म हो चुके थे। दवाई और ऑक्सीजन के लिए जो रिस्पांस बॉडी से मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल अलर्ट: ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला, नाक में है संक्रमण- करना पड़ेगा अलग!

उन्होंने आगे कहा कि ऑक्सीजन की कमी के आरोप निराधार हैं। मरीज को 20 से 25 लीटर प्रति मिनट सेंटर सप्लाई से ऑक्सीजन दी जा रही थी। बकौल डॉ राहुल गुप्ता, अगर परिजनों को लगता है कि लापरवाही हुई तो वह एमएस को लिखित शिकायत दे सकते हैं। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। वहीं, जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ