17 मई से हिमाचल में 18-44 उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन; शिमला पहुंची खेप

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

17 मई से हिमाचल में 18-44 उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन; शिमला पहुंची खेप

शिमला: हिमाचल प्रदेश के युवाओं को वैक्सीन लगवाने का इंतजार ख़त्म हो गया है। बड़ी खबर सामने आ रही है कि सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से हिमाचल को 1,07,000 कोरोना वैक्सीन की की पहली खेप मिल गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली शादी में नाटी डालना पड़ा महंगा, दूल्हे समेत 21 को हो गया कोरोना

बुधवार शाम को वैक्सीन की सप्लाई पहुंचते ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया। 17 मई से प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सीरम कंपनी की ओर से पुणे से भेजी गई डोज शाम करीब 5 बजे शिमला पहुंची है। अब यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि 18 से 44 साल उम्र के लोगों को यह डोज दी जाए।

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं लगेगी वैक्सीन:

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को डेढ़ लाख अतिरिक्त डोज मिली है, जो कि 44 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों और हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर को लगाई जाएगी। केंद्र की और से यह भी साफ किया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी राशन वितरण के नियमों में हुआ बदलाव, रोज 50 लोगों को ही मिलेगा; जानें

यह सब इसलिए किया जा रहा है, ताकि वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ न हो। बेवजह लोग घरों से न निकलें और संक्रमण का खतरा भी कम हो सके। जल्द जिलों को ये वैक्सीन बांट दी जाएगी। युवाओं के लिए भी वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ