पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और MLA विक्रमादित्य सिंह आए मदद को आगे, इन्हें देंगे 15-15 हजार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और MLA विक्रमादित्य सिंह आए मदद को आगे, इन्हें देंगे 15-15 हजार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को अर्की और शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के लिए कोरोना से बचाव के लिए अपने आवास हॉलीलॉज से राहत सामग्री रवाना की। 

इसमें पीपीई किट्स, ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर और मास्क शामिल हैं। यह सामग्री दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की हर पंचायत के लिए दी गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीछे उतरी पिकअप और नीचे जा गिरी, 2 महिलाओं की गई जान, 4 पहुंचे अस्पताल

दोनों नेताओं की तरफ से जारी किए गए साझा बयान में कहा गया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के उन गरीब और असहाय लोगों जिन्होंने इस दौर में अपनी जान गंवाई है, उनके आश्रितों को अपनी ऐच्छिक निधि से वह 15-15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।  

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह और उनके पिता वीरभद्र सिंह प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित हैं। कहा कि कोरोना से सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब का फ्रॉड: ईंट भट्ठे में लेबर दिलाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे साढे तीन लाख

उन्होंने कहा कि जल्द ही वह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने स्तर पर एक-एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था करेंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आज शिमला ग्रामीण और अर्की निर्वाचन क्षेत्र की हर पंचायत के लिए PPE किट ,आक्सीमीटर, सैनटाइज़ेशन की सामग्री है, मास्क आदि जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जनता को समर्पित की। हम सुख दुःख में अपने परिवार के साथ खड़े हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ