हिमाचल: पूर्व सीएम वीरभद्र के जिस फैसले पर बीजेपी ने था घेरा, अब वही दे रहा लोगों को सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पूर्व सीएम वीरभद्र के जिस फैसले पर बीजेपी ने था घेरा, अब वही दे रहा लोगों को सांसें


शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां रोजाना सूबे के दर्जनों लोगों की जानें जा रही हैं, वहीं हजारों लोग इस गंभीर महामारी की चपेट में आकर संक्रमित हो रहे हैं। 

इस सब के बीच सूबे के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना से रिकवर होने के बाद प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में इलाजरत हैं, लेकिन उनके द्वारा लिया गया एक फैसला आज IGMC में भर्ती सैकड़ों मरीजों को सांसें दे रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक शराबी की ताकत यहां जानें: दो घंटे कटी रह गई पूरे शहर की बिजली

हम बात कर रहे हैं वीरभद्र सरकार द्वारा साल 2017 में IGMC में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्णय की। जिसे लेकर उस वक्त विपक्ष में बैठी बीजेपी ने इस मसले को अपने आरोप पत्र तक में शामिल किया था। लेकिन आज इस महामारी के दौर में यही ऑक्सीजन प्लांट संजीवनी बूटी के रूप में हज़ारों लोगों की जान बचा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के युवाओं को खा रहा नशा: 21 साल का लड़का 3 लाख की चरस के साथ पकड़ाया

इस बात को लेकर पूर्व सीएम के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकुंत से एक पोस्ट भी लिखा है। बकौल विक्रमादित्य, आज जब पूरे देश में ऑक्सीजन का संकट छाया हुआ हैं, देश में कई बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन की अभूतपूर्व कमी हैं, ऑक्सीजन इक्स्प्रेस ट्रेन पूरे देश में दौड़ाइ जा रहीं हैं, पूरा देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी की चल रही थी तैयारी, मां-बाप-भाई को हो गया कोरोना, फिर यूं हुआ ब्याह

विक्रम्दित्य सिंह आगे लिखते हैं कि ऐसे में आज हमें धन्यवाद करना हैं श्री वीरभद्र सिंह जी का, जिनकी दूरदर्शिता से 2017 में IGMC में ऑक्सीजन प्लांट लगाया, जिसे भाजपा ने अपने “आरोप पत्र” में भी डाला हुआ हैं, जो आज संजीवनी बूटी के रूप में हज़ारों लोगों की जान बचा रहा हैं। कांग्रेस नेता ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा कि सही का समर्थन,ग़लत का विरोध, हमारे जीवन का मूलमंत्र।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ