ऊना। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच पूरे सूबे में कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। इस कर्फ्यू के दौरान सूबे में केवल तीन घंटों के लिए जरूरी सामान की दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते सूबे के अन्य व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से सूबे के व्यापारी वर्ग के संयम की सीमा अब समाप्त होती जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP में कितनी गर्मी: नेता जी ने नायब तसीलदार से की मारपीट; भड़का संघ
इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश भर के व्यापारियों संग वर्चुअल मीटिंग के बाद ऊना जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट में लिए गए फैसले का व्यापारी विरोध करते हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने कोरोबारियों को लेकर 19 मई तक कोई रणनीति नहीं बनाई, तो बुधवार से सभी व्यापारी चार घंटे के लिए अपनी दुकानें खोलेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार, उड़े परखच्चे- 5 लोग थे सवार
शर्मा ने सरकार के कोरोना कर्फ्यू पर करार तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू नहीं, बल्कि व्यापारी कर्फ्यू लगाया है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर जमकर भीड़ देखी जा रही है।
किसी को कोई पूछने वाला नहीं है और कोरोना कर्फ्यू के दौरान सैकड़ों कामगारों के साथ सभी उद्योग भी खुले हुए हैं, लेकिन कुछ दुकानों को ही बंद किया गया है, जोकि प्रदेश सरकार का सही फैसला नहीं है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे ने मां को खोया तो खोलकर रख दिया IGMC का कच्चा-चिटठा, बताया- तड़पते रहते हैं मरीज
उन्होंने कहा कि आज हुई ऑनलाइन बैठक के दौरान प्रदेश के कोरोबारियों ने एक स्वर में सभी दुकानें खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने सरकार के लिए एक रोड मैप तैयार किया है, जिसके मुताबिक व्यापारी दुकानें खोलना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए और एक नई एसओपी जारी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो सभी व्यापारी 19 मई से चार घंटे के लिए सभी दुकानें खोल देंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks