यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक यूनियन प्रधान के 30 वर्षीय भतीजे की कार ट्रक से भिड़ी, जिसने भी देखा दहल गया
इन जगहों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि आज के लिए शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा, सोलन व सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। यहां अलग-अलग जगहों आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई थी।
यहां जानें हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम का हाल
इन क्षेत्रों में 25 से 28 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ताजा अपडेट के मुताबिक़ हिमाचल के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में 24 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और तूफान की चेतावनी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आठ विषयों की TET परीक्षा की डेट आई सामने, कल से शुरू होगा आवेदन; देखें डेटशीट
मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा। 27 मई को समूचे प्रदेश में फिर से मौसम बिगड़ेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 हफ्ते पहले दूल्हा बना था CRPF जवान, अचानक गई जान; दुल्हन पर टूटा दूखों का पहाड़
शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में शनिवार को मौसम शुष्क रहा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks