दरअसल, राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा इस बात का अनुमान जताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: देर रात दोस्तों के साथ छत पर बैठ किया नशा, सुबह कमरे में लटका हुआ मिला युवक
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 23 और 24 को मौसम खराब रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में 25 से 28 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
ताजा अपडेट के मुताबिक़ हिमाचल के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में 24 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और तूफान की चेतावनी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल अलर्ट: सूबे में रिपोर्ट किया गया ब्लैक फंगस का दूसरा केस, पहली मरीज का ऑपरेशन सफल
मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा। 27 मई को समूचे प्रदेश में फिर से मौसम बिगड़ेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में शनिवार को मौसम शुष्क रहा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks