हिमाचल: डिनर के बाद वॉक पर गई महिला, बंदर देख हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: डिनर के बाद वॉक पर गई महिला, बंदर देख हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

सोलन: डिनर के बाद घर की छत पर टहलने गई महिला अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बंदर देख कर डर गई होगी. देखर मामला सोलन अंतर्गत परवाणू के सेक्टर-6 स्थित ब्लॉक नंबर 11, ए3 का है। महिला की पहचान संजय मिन्हास की पत्नी वर्षा मिन्हास (34 वर्ष) के रूप में हुई है। जो जिला कांगड़ा के गांव दरकाटी की मूल निवासी थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टीचर पति ने पत्नी पर किया था अटैक, आज IGMC में टूटी सांसें

मिली जानकारी के अनुसार वह डिनर के बाद घर की छत पर टहलने गई, तभी परिजनों को उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन में जब परिजन दौर कर छत पर पहुंचे तो पड़ोसियों ने बताया कि वह बिल्डिंग के पीछे टंकियों के पास गिरी पड़ी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गैंगरेप: कमरे में ले जाकर लूटी इज्जत, मारा भी; पुलिस ने किया अरेस्ट

महिला का पति व पड़ोसियों ने तुरंत महिला को उठाया और ईएसआई अस्पताल परवाणू ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पड़ोसियों और महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी बंदरों से बहुत डरती थी। रात को भी उसे कोई बंदर दिखाई दिया होगा जिसकी वजह से वह छत से डर के मारे गिर गई होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ