हिमाचल: टीचर पति ने पत्नी पर किया था अटैक, आज IGMC में टूटी सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: टीचर पति ने पत्नी पर किया था अटैक, आज IGMC में टूटी सांसें

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित उपमंडल करसोग में एक शिक्षक पति के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने आज सूबे के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं, मामला के पता चलने के पुलिस ने सोमवार को शिमला पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गैंगरेप: कमरे में ले जाकर लूटी इज्जत, मारा भी; पुलिस ने किया अरेस्ट

अभी तक आरोपी टीचर के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 302 भी जोड़ी गई है। गौरतलब है कि पति के हमले में घायल हुई महिला पिछले करीब एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 13 साल की लड़की को भगा ले गया पड़ोसी; बेबस पिता पहुंचा पुलिस के पास

बता दें कि कला अध्यापक झाबर राम ने 10 मई को कहासुनी पर पत्नी मोनिका पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। इस दौरान बीच बचाव करते हुए झाबर राम की मां और भाई भी जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: छाती में उठा हल्का सा दर्द, गिरा और मर गया; पत्नी व बेटी हुई बेसहारा

यहां झाबर राम की पत्नी की गंभीर  हालत को देखते हुए उसे शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां महिला करीब एक सप्ताह से उपचाराधीन थी, लेकिन इस दौरान मोनिका ने दम तोड़ दिया। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें अध्यापक ने पत्नी सहित मां और भाई पर हमला किया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूरा गांव जिसे कहता था दादी-दादी, मरी तो कोई नहीं हुआ कंधा देने को राजी

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुई मोनिका को सिविल अस्पताल करसोग से आईजीएमसी रेफर किया गया था। जहां से अब सूचना मिली है कि उसकी मौत हो गई है। इस सिलसिले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस शिमला गई है। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ