महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ दर्ज हो FIR: एसपी के पास पहुंची शिकायत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ दर्ज हो FIR: एसपी के पास पहुंची शिकायत

मंडी। एक तरफ जहां हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वैक्सीन की कमी होने का हवाला देते हुए 1 मई से शुरू होने वाले 18+ आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण अभियान को महीने भर के लिए टाल दिया है। वहीं, अब सूबे के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की 41 वर्षीय बेटी को कोरोना वैक्सीन दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में लग रहा कर्फ्यू: यहां देख लें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, पूरी लिस्ट

इस मामले में एसपी मंडी के पास शिकायत भी सौंपी जा चुकी है। जिसमें जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया व स्वास्थ्य विभाग धर्मपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर द्वारा जमा करे गए इस शिकायत पत्र में कहा गया है कि हिमाचल में कोरोना वैक्सीनेशन में भाई भतीजावाद देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: कोरोना रिपोर्ट देना भूला स्वास्थ्य विभाग, हफ्ते भर से घर में ही है पूरा परिवार

गौरतलब है कि बीते कल महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर कोरोना वैक्सीन लगवाने की पोस्ट शेयर की है। वहीं, इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि जहां सूबे में अभी तीसरे चरण के तहत 18-45 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान अभी शुरू नहीं हो पाया है, तो 41 वर्षीय वंदना गुलेरिया को वैक्सीन की डोज कैसे दे दी गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकारी नौकरी: 42 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट है कल, यहां देखें पूरी डीटेल

इस बारे में अपनी बात रखते हुए यदोपति ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें वैक्सीन लगाने का कार्य किया है, जिससे हिमाचल के युवाओं में रोष है। हिमाचल सरकार ने 73 लाख डोज का ऑर्डर दिया है, जोकि मई के अंत में हिमाचल में पहुंचने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट: कोरोना कर्फ्यू के साथ नई नौकरियों का तोहफा दे गई सरकार, यहां पढ़ें अपडेट

युवा कांग्रेस नेता आगे कहा कि सरकार के पास 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीन नहीं है और पहुंच रखने वाले रसूखदार लोगों को यह वैक्सीन लगना 18 से 44 वर्ष के आम लोगों के लिए अन्याय है। उन्होंने मांग की है कि वंदना गुलेरिया व स्वास्थ्य विभाग धर्मपुर के उन कर्मचारियों जिन्होंने नियमों को तोड़ने का कार्य किया है के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ