सिरमौर: हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के क्षेत्र में उपजा विवाद सुलझ गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद के बाद से ही कश्यप काफी टेंसन में आ गए थे और उन्होंने समस्या के हल के लिए स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया।
पार्टी में नहीं होगा कोई बिखराव: बाल मुकुंद
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से आ रही अपडेट के अनुसार बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाल मुकुंद चौहान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। हाल में ही उन्होंने पार्टी में कार्यकर्ताओं की हो रही अनदेखी को मुद्दा बनाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक साथ अंतिम यात्रा पर निकले 9 घरों के सपूत, हुआ सामूहिक दाह संस्कार
मीडिया में इस खबर को प्रमुखता से छपने के बाद सुरेश कश्यप ने इस मामले को सुलझाने के लिए खुद ही कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मनमुटाव को दूर किया। उपचुनाव और अगले वर्ष होने वाली विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी में बिखराव की खबर पार्टी के लिए घटक थी। खासकर, प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र से आ रही आ रही खबर ने संगठन की चिंता को और बढ़ा दिया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में रफ्तार पकड़ने वाला है मानसून: 10 जिलों में 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, गिरेगी बिजली!
बाल मुकुंद चौहान ने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हम पार्टी के काम में लगेंगे और पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। जो भी गलतफहमी और मनमुटाव थे वह शीर्ष नेतृत्व के प्रयास से दूर हो गए हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks