हिमाचल: 24 वर्षीय गर्भवती पर टूटा दुखों का पहाड़, अब बिना पिता के जीवन बिताएगा मासूम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 24 वर्षीय गर्भवती पर टूटा दुखों का पहाड़, अब बिना पिता के जीवन बिताएगा मासूम

बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण बहुत से लोगों ने अपने अपनों को खोया है। वहीं, इस गंभीर महामारी के कारण हुई हर एक मौत के पीछे एक दिन दुखाने वाली कहानी भी छिपी हुई है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिलासपुर जिले के बकसोआ पंचायत के बल्लू वाणी से सामने आया है। जहां 24 वर्षीय गर्भवती महिला ने कोरोना संक्रमण के चलते अपने पति को खो दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली जवान को गंदगी में दिया राजकीय सम्मान: PM मोदी ने भी नहीं सुनी मां की फ़रियाद

महिला का नाम पूजा व महिला के पति का नाम विपन बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विपन एक निजी बीमा कंपनी में बतौर एजेंट काम करते थे। वहीं, विपन के पिता निक्कू राम जिनकी उम्र 60 वर्ष है, वे दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और उसकी माता हरदेई गृहणी हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मानसिक रूप से परेशान 70 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा, हो जाया करता था घर से फरार

बताया जा रहा है कि विपन की मौत के बाद अब उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि परिवार का खर्च विपन के सहारे ही चलता था। वहीं, ससुर की वृद्धावस्था और बीमारी के चलते अब पूजा को परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है। गर्भावस्था के चलते पूजा फिलहाल अपने मायके बकरोआ में रह रही हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: फंदे से झूल गई 22 साल की गर्भवती, सास और दो ननदें करती थीं प्रताड़ित!

बता दें कि पूजा के पिता रमेश कुमार भी निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं। वह सब्जी की रेहड़ी लगाकर घर का खर्च चलाते हैं। इस मामले पर बकरोआ पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने सरकार और प्रशासन से पूजा के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ