बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थानीय बस अड्डा परिसर में सोमवार को यानी आज सुबह अचानक एक व्यक्ति चक्कर आने के कारण गिर गया। गिरने की वजह से उसके सिर में गहरी चोट आई और थोड़ी ही देर में उक्त शख्स लहूलुहान हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डयूटी दे रहा होमगार्ड जवान घटनास्थल पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: HPBOSE: 10वीं के रिजल्ट हुआ जारी; यहां पर करें चेक- जानें पूरी प्रक्रिया
जिसने इस बात की जानकारी पुलिस व आपातकालीन एबुलेंस सेवा 108 को दी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी एबुलेंस मौके पर नहीं पुहंची। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का मौके पर ना पहुंचने का मुख्य कारण एंबुलेंस का वीआईपी ड्यूटी पर होना था। वहीं, घायल के सिर से लगातार खून बह ही रहा था। जिसके बाद होमगार्ड जवान ने मौके की नजाकत को समझते हुए एक ऑटो बुलाया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पुहंचाया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लाइनमैन का बेटा बिना कोचिंग के बन गया सिविल जज, बताया सफलता का मंत्र
घायल शख्स की पहचान पवन निवासी डियारा सेक्टर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल शख्स पवन बस अड्डा के अंदर लगे कुलर की तरफ जा रहा था। इस बीच अचानक चक्कर आने की वजह से वह नीचे गिर गया। इस दौरान घायल शख्स को कोई एंबुलेंस सेवा नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बहन की शादी में मायके आई थी 30 वर्षीय महिला, पंखे से लटकती बरामद हुई
वहीं, इस मामले के संदर्भ पर 108 एम्बुलेंस के मंडी जोन के प्रभारी राहुल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मौजूदा समय एक ही 108 एम्बुलेंस है। उन्होंने बताया कि मौके के दौरान संबंधित एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के लिए वीआईपी ड्यूटी के लिए लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सात लाख रुपए की 10Kg अवैध चांदी के साथ पकड़ाया शख्स, वसूला जुर्माना
उन्होंने बताया कि दूसरी एम्बुलेंस को कोविड हैल्थ सेन्टर घुमारवीं में तैनात किया गया है, इस कारण मौके पर कोई भी एंबुलेंस नहीं थी। उन्होंने बताया कि गसौड़ से एंबुलेंस मंगवाई गई थी, लेकिन तब तक व्यक्ति को उपचार के लिए निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा दिया गया था।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks