शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- शांति के वातावरण में आपका समय व्यतीत होगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार में साझेदार अधिक प्रभावी रहेंगे।
मेष (Aries) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी, साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाए, इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें।
वृष (Taurus) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
मिथुन (Gemini) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।
कर्क (Cancer) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें।
सिंह (Leo) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें।
कन्या (Virgo) : आज आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks