हिमाचल में होगी 5000 पदों पर भर्ती: तैयार हो गया प्रस्ताव- जानें किस चीज का इंतज़ार बाकी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में होगी 5000 पदों पर भर्ती: तैयार हो गया प्रस्ताव- जानें किस चीज का इंतज़ार बाकी


शिमला.
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा सूबे के बेरोजगार युवाओं को जल्द ही नौकरियों का एक बड़ा तोहफा दिया जाएगा। सामने आ रही एक ताजा रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में करीब 5 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग में ये भर्तियां मल्टी टास्क वर्कर्स के पदों पर की जानी है। जिनकी तैनाती प्रदेश के सरकारी स्कूलों में होगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव से पहले राज्यपाल बदले: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ली दत्तात्रेय की जगह

इस संबंध में सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए एक फाइल बना कर शिक्षा विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेज दी गई है। वहीं, माना जा रहा है कि आज अगर वित्त विभाग इस फाइल को मंजूर कर देता है तो कल यानी कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा। वहीं, अगर कैबिनेट द्वारा भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: मंत्री महेंद्र सिंह ने वापस लिया अपना बयानः बोले मजाक कर रहा था

गौरतलब है कि प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण के दौरान ही सूबे में मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती करने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब शिक्षा विभाग द्वारा 5 हजार मल्टी टास्क वर्कर्स और 4 हजार शिक्षकों के पदों को भरने की मंजूरी मांगी गई है। इस मामले में ध्यान देने वाली बात यह भी है कि प्रदेश सरकार द्वारा अगर एक बार में ही इतने सारे पदों को भरने की मंजूरी दे दी जाती है तो इसका सीधा सा असर प्रदेश सरकार के वित्त विभाग पर पड़ेगा।

 यह भी पढ़ें: हिमाचलः ब्यास में नहाने गए दो युवक डूबे- एक की डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

ऐसे में माना जा रहा है कि इसके लिए बजट सहित अन्य मानकों की समीक्षा के बाद ही विभाग द्वारा इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि वित्त विभाग की तरफ से इस पर कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे जो कि शिक्षा विभाग की तरफ से दे भी दिए गए हैं। अब केवल इस पूरे प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी मिलने का इंतजार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ