राशिफल 7 जुलाई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 7 जुलाई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला।
हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल-  इस साल नई जिम्मेदारियों का भार आपके कंधों पर रहेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे।

मेष (Aries) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। क्या न करें- आज किसी को उधार न दें। उसके वापस आने की संभावना कम रहेगी।

वृष (Taurus) : जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है, अत: जोखिम भरा कार्य न करें।

मिथुन (Gemini) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में न पड़ें। घर में भी सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद न हो।

कर्क (Cancer) : आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अनुकूल है। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- क्रोध की वजह से बहस करने से बचें, अन्यथा संबंध कमजोर होने का डर रहेगा।

सिंह (Leo) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें। अन्यथा बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।

कन्या (Virgo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, उसे नियंत्रित रखें।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ