राशिफल 04 जुलाई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 04 जुलाई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

तुला (Libra) : अगर आप स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बना रहे हैं तो किसी के सलाह-मशविरा से आपकी योजना की शुरुआत हो सकती हैं। दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय किसी प्रिय अतिथि के आगमन से आप आनंदित हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज कोई बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। कभी-कभी ज्यादा सोचने की वजह से तनाव में आ जाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त रखें। किसी अनजान व्यक्ति को पैसे संबंधी उधारी ना दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। स्वास्थ्य में कमर-दर्द परेशान कर सकता है। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे।

धनु (Sagittarius) : प्रेमिका की जरूरतों व इच्छाओं को लेकर बेरुखी न दिखाएं, इससे वे आहत हो सकते हैं। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत रह सकती हैं।

मकर (Capricorn) : आपने जो योजनाएं बनायी हैं उन्हें अभी स्थगित ही रखें क्योंकि अभी उन्हें करने का उचित समय नहीं है। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। घर में मेहमानों के आने की संभावना है। यात्रा सोच-समझ कर प्लान करें। जो लोग किसी तरह की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

कुंभ (Aquarius) : मन में किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ रहे गुस्से के कारण आप दिनभर अशांत महसूस करेंगे। अपने गुस्से को प्रकट कर पाना आपके लिए संभव नहीं है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। थकान और कमजोरी महसूस होगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा। जॉब के लिए घर-परिवार से दूर हैं तो उनके पास जाने की योजना बन सकती है।

मीन (Pisces) : किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी। मगर बेहतर होगा कि आप ही शांत हो जाएं, नहीं तो बात काफी आगे तक जा सकती है। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे। मकान बदलने की सोच रहे हैं तो बदल लीजिए, अनुकूल समय है।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ