राशिफल 06 जुलाई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 06 जुलाई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. हालांकि यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है. किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें. बातों पर झगड़े और विवाद करने से बचें.

मेष (Aries) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा. बाहरी संबंधों से आपको लाभ मिल सकता है. क्या न करें- आज अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.

वृष (Taurus) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है. क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, अत: बिना वजह किसी मामले में खुद को न डालें.

मिथुन (Gemini) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा. माता के साथ थोड़ा समय बिताएं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज कुछ समय के लिए अपनों से न उलझें.

कर्क (Cancer) : आज लाभ के भी योग बन रहे हैं. यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है. क्या न करें- आज अपने क्रोध पर बहुत नियंत्रण रखें. आर्थिक मामलों में कोई जोखिम न उठाएं.

सिंह (Leo) : आज अचानक गुस्सा आएगा परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा. पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है. क्या न करें- आज भाइयों से किसी प्रकार की टकराव की स्थिति न आने दें.

कन्या (Virgo) : आज के दिन आपको अचानक धन लाभ होगा. कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है. क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ