राशिफल 06 जुलाई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 06 जुलाई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. हालांकि यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है. किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें. बातों पर झगड़े और विवाद करने से बचें.

तुला (Libra) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है. क्या न करें- आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, परंतु किसी बात पर विवाद की स्थिति न आने दें.

वृश्चिक (Scorpio) : धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी, सुदूर यात्रा का योग है. क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, अत: ज्यादा परिश्रम के बाद भी किसी प्रकार का विवाद न करें.

धनु (Sagittarius) : आज नए समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने वाहन के प्रति लापरवाही न बरतें, उसे भली-भांति जांच लें.

मकर (Capricorn) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. क्या न करें- आज अपने मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें अन्यथा आपके कार्य बिगड़ सकते हैं.

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. अच्छे समय के बावजूद भी अपनी सेहत का ध्यान रखें. क्या न करें- आज नए कार्य में हाथ न डालें.

मीन (Pisces) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. क्या न करें- आज आपकी वाणी कठोर हो सकती है. यात्राएं निरर्थक और थका देने वाली होंगी, अत: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ