सोलन। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर कहीं से भी थमता नजर नहीं आ रहा है। आज सुबह सवेरे से ही सामने आ रही हादसों की ख़बरों के बीच एक नई वारदात और जुड़ गई है। मामला सोलन जिले के पर्यटक स्थल कसौली से रिपोर्ट किया गया है, जहां पर एक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के दो जिलों में बरसे बादल: चार दिनों का येलो अलर्ट, सात जुलाई तक मौसम खराब
मृतक महिला और घायल शख्स रिश्ते में सास ससुर थे। घटना के बाद घायल ससुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, मृत बहू के शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, बहू और ससुर कार में सवार होकर कसौली ड्यूटी के लिए जा रहे थे, इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया गया कि कसौली की ग्राम पंचायत गड़खल के नालवा गांव के पास यह कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में तेज रफ्तार वाहन ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को ठोंका, अस्पताल ले गए पर नहीं बची जान
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें निजी अस्पताल एमएमयू पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 30 वर्षीय बहू पारुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि ससुर प्रदीप अभी अस्पताल में इलाजरत हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पोस्टमार्टम करवाकर महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks