बड़ी खबर: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अनिश्चित काल के लिये स्थगित

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बड़ी खबर: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अनिश्चित काल के लिये स्थगित


शिमला।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाना था, लेकिन अब इस रिजल्ट से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से इस बात का दावा किया गया है। फिलहाल नतीजे अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में रातों रात हुई बारिश-राजधानी में गिरे ओले: अब 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

बतौर रिपोर्ट्स, हिमाचल हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन के चलते फ़िलहाल नतीज़े घोषित नहीं होंगे। हिमाचल हाईकोर्ट में वार्षिक परिणामों को लेकर मामला विचाराधीन है। 

जब तक हाईकोर्ट के दिशानिर्देश नहीं आ जाते परिणाम घोषित नहीं होंगे। हालांकि शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने पूरी तैयारी कर रखी थी। आधिकारिक तौर पर आज नतीजों के घोषित होने का एलान कर दिया था। बावजूद इसके एन वक़्त पर परिणामों को न घोषित करने का फ़ैसला लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ