पूर्व CM वीरभद्र सिंह का हाल जानने IGMC पहुंचे बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, बताया- बोल्ड नेता

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पूर्व CM वीरभद्र सिंह का हाल जानने IGMC पहुंचे बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, बताया- बोल्ड नेता


शिमला।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूबे के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस सब के बीच हिमाचल दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सीएम का हाल चाल जाना। इस दौरान उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में पहुंचकर नड्डा ने यहां उपचाराधीन पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। 

यह भी पढ़ें: LIVE HPBOSE 10th Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में, ये रहा लिंक

उन्होंने चिकित्सकों से वीरभद्र सिंह के इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्‍होंने वीरभद्र सिंह का हाल जाना व उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की। जेपी नड्डा ने वीरभद्र सिंह को बताया बोल्ड नेता बताया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा हिमाचल के दो दिन के प्रवास पर आया हूं। पहले से जानकारी थी कि पूर्व मुख्यमंत्री तबीयत खराब होने के कारण आइजीएमसी में भर्ती हैं, उनका हालचाल पूछने अस्पताल आया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में रातों रात हुई बारिश-राजधानी में गिरे ओले: अब 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

नड्डा ने आगे कहा कि इस दौरान परिवार से मुलाकात हुई। मेडिकेशन के चलते बातचीत नहीं हो सकी। लेकिन डॉक्टरों से बातचीत पर पता चला कि वे जल्द रिकवर करेंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह बोल्ड व्यक्तित्व हैं और उनकी इच्छाशक्ति मजबूत है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करें, ताकि वे प्रदेश की सेवा कर सकें और मानवता के लिए जो सेवा कर रहे हैं उसे आगे बढ़ाएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ