ऊना। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अब लगता तो यही है कि इन परेशानियों को सामना कर रही महिलाओं को खुद ही आगे आकर इन मनचले और असामाजिक तत्वों से निपटना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 931 रूपए का हुआ LPG गैस सिलेंडर: 82 रूपए तक बढ़ गए प्रतियूनिट के दाम!
इसका ताजा उदहारण सामने आया है, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है। जहां पर एक लड़की को छेड़ना दो मनचलों को काफी भारी पड़ गया। यह खबर है, जिले दौलतपुर चौक बाज़ार की। जहां पर चिलचिलाती धूप में दो युवक की छित्तर परेड से मौसम में और गर्माहट आ गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, जानें क्या है ये और कैसे बचें
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत दौलतपुर चौक के मुख्य बाज़ार में गुरुवार शाम को दो आशिकों की जमकर धुनाई हुई और आशिकी का भूत उतारा गया। बताया गया कि बाज़ार में युवती सामान लेने आई थी। इस दौरान जब वह ATM से पैसे निकाल रही थी, तभी नजदीकी गांव के दो युवक पहले उस पर फब्तियां कसकर बाइक पर सवार हो गए। इसके बाद भी वो ना रुके और उसके आगे-पीछे बाइक से चक्कर काटने लगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के इन सैकड़ों शिक्षकों का बढाया गया मानदेय, जारी हुआ नोटिफिकेशन
बताया गया कि इस दौरान दोनों मनचलों ने लड़की से उसका फोन नंबर भी मांगा। ऐसे में युवती ने खुद को इन आवारा लड़कों से घिरा पाक समझदारी दिखाते हुए उन्हें नजरअंदाज़ करते हुए सामान लेने के बहाने एक दुकान पर चली गई। जहां पर उसने अन्य लोगों को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परेशान युवती को देखकर उक्त युवकों को धर लिया और उनकी जमकर छितर परेड कर आशिकी का भूत उतार दिया।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks