शिमला: हिमाचल में भूस्खलन से कार पर पत्थर गिरने की खबर सामने आई है। घटना शिमला जिले के तारा देवी-शोधी के बीच सोनू बंगला के पास की है। आज सुबह एक टोयोटा कोरोला कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरा।
यह भी पढ़ें: ऑडियो: खालिस्तानी आतंकियों ने CM जयराम को दी धमकी- 15 अगस्त को नहीं फहराने देंगे तिरंगा
मिली जानकारी के अनुसार शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही इस कार ( DL4CNE 3032) में चार लोग सवार थे, इन लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी सवार को कार से निकाला और एंबुलेंस से शोधी अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी इलाजरत हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की सबसे बड़ी खबर: सीएम जयराम ठाकुर ने खुद बताया कब होंगे सूबे में उपचुनाव
गौरतलब है कि हिमाचल में मौसम जानलेवा हो गया है। जगह जगह भूस्खलन हो रहे हैं। पहाड़ से गिर रहे मलबे ने कई रास्ते बंद हो गए हैं। इतनी ही नहीं इस पहाड़ी प्रदेश में पहाड़ों से पत्थर बरस रहे हैं, इससे कई लोग जान गवां चुके हैं। पिछले दिनों जिला किन्नौर में बटसेरी के पास भी पहाड़ से पत्थर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks