शिमला। हिमाचल पदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है। वहीं, इस सब के पहले राष्ट्रपति के निर्देशों पर कई राज्यों में राज्यपाल बदले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भी यह बड़ा परिवर्तन किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर में खेल रही 8 साल की तन्वी को सांप ने डसा, PGI तक ले गए पर नहीं बची
अब मौजूदा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की जगह राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सूबे के नए राज्यपाल होंगे। राजेंद्र मूल रूप से गोवा के रहने वाले हैं। बता दें कि बंडारू दत्तात्रेय का सितंबर महीने में दो साल का कार्यकाल पूरा होने वाला था, इससे पहले ही उन्हें बदल दिया गया है।
हरियाणा के राज्यपाल बनाए गए बंडारू दत्तात्रेय
वहीं, नए राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकार गोवा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पद पर ही वह रह चुके हैं। 23 अप्रैल 1954 को जन्मे 67 वर्षीय राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं, हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है। वह हिमाचल के 20वें राज्यपाल थे। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks