हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से ले उड़ा लाखों का नशा: किया था कुछ ऐसा जुगाड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से ले उड़ा लाखों का नशा: किया था कुछ ऐसा जुगाड़


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। इसके साथ-साथ ही प्रदेश में नशा तस्करों का आगमन भी बढ़ गया है और शायद यही कारण है कि पुलिस प्रदेश में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है। ताकि नशा तस्करी को रोका जा सके। लेकिन इस बीच हैरानी की बात तो ये है कि इतनी कड़ी पाबंदियां होने के बाबजूद प्रदेश से बाहरी राज्यों में नशा तस्करी हो रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार का विभागों को सख्त आदेश: अगर 7 जुलाई तक नहीं किया ऐसा तो नहीं मिलेगा बजट

इसी कड़ी में सामने आए ताजा मामले में एक नशा तस्कर ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि वह सूबे की पुलिस की नाक के नीच से लाखों का नशा लेकर चंपत हो गया और पुलिस उसे पकड़ भी नहीं आई. हालांकि, आगे जाकर चंडीगढ़ NBC (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल कर ली. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 12वीं पास के लिए निकली है 35 हजार सैलरी वाली नौकरी; आज है आवेदन की लास्ट डेट

बताया गया कि चंडीगढ़ NBC को गुप्त सूचना मिली की पंजाब के रूपनगर घनौली बैरियर के पास से नशे की बड़ी खेप क्षेत्र में लाई जा रही है। मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए NBC की टीम ने बैरियर के पास नाका लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर से गुजर रही आई 20 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान NBC की टीम ने कार के गियर बॉक्स से करीबन 1.325 किलो चरस बरामद की है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली ड्राइवर के गुनाह: पहले सिग्नल तोड़ा- फिर टक्कर मारकर ले ली जान

पुलिस ने आरोपी नशा तस्कर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, टीम द्वारा पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि आरोपी शख्स नशे की इस खेप को हिमाचल से लेकर आया था और नाभा सप्लाई करने जा रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान दलविंदर सिंह निवासी पटियाला के रूप में हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ