शिमला: जुब्बल कोटखाई सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके संकेत दिए थे। अब स्वस्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने एक जनसभा में चेतन बरागटा को भावी प्रत्याशी बताते हुए लोगों से वोट करने की अपील की। चेतन अभी भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक हैं।
मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं ऐलान:
बता दें कि राजीव सैजल ने नावर क्षेत्र की कुठाड़ी पंचायत में जनसभा के दौरान चेतन बरागटा को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि चेतन बरागटा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होंगे। सरकार चाह रही है कि चेतन बरागटा के माध्यम से क्षेत्र में विकास आगे बढ़े, इसलिए क्षेत्र की जनता को सरकार का साथ देना होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पार्किंग के छत पर गिरा डंगा, भूस्खलन के चलते NH 707 का कई क्षेत्रों से संपर्क टूटा
गौरतलब है कि संगठन के तरफ से अभी तक चेतन बरागटा के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले खड़ापत्थर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेतन बरागटा के भाजपा उम्मीदवार होने का संकेत दिए थे। जिसके बाद परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भी कोटखाई में जनसभा के दौरान चेतन बरागटा आगे बढ़ो के नारे लगवाकर उनके लिए वोट की अपील की थी।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks