हिमाचल के दो जिलों में बरसे बादल: चार दिनों का येलो अलर्ट, सात जुलाई तक मौसम खराब

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के दो जिलों में बरसे बादल: चार दिनों का येलो अलर्ट, सात जुलाई तक मौसम खराब


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी का खूब कहर देखने को मिला है। इतना ही नहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में अभी तक का सबसे गर्म दिन भी दर्ज हो चुका है। रोजाना तापमान में करीबन एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो रही है। 

यह भी पढ़ें: HRTC इंटरस्टेट सर्विस: किस जिले के किस डिपो से कितने बजे कहां के लिए चलेंगी बसें- देखें पूरी लिस्ट

वहीं, आज मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम को झमाझम बारिश हुई। कुल्लू और चंबा जिले में भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुासर पूरे प्रदेश में सात जुलाई तक लगातार बारिश-अंधड़ का पूर्वानुमान है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस से मंहगी पड़ी बहसः गाली दी तो जड़ा तमाचा, वायरल हुआ वीडियो

वहीं, प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिससे प्रदेश वासियों को तपती धूप से राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश में अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बात करें राजधानी शिमला कि तो यहां सुबह से ही धुप खिली हुई है। साथ ही आसमान में बादल भी छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ढ़ीला पड़ा मॅानसून अब एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। 

यह भी पढ़ें: मंहगाई की मार- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें क्या है नई कीमत

आज यानी एक जुलाई को प्रदेश के निचले इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं, मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान राज्य में 30 से 40 किमी तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में जोरदार बारिश की संभावना जताई जा रहा है। बता दें कि चार जुलाई तक मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। कुल मिलाकर प्रदेश में छः जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ