शिमला। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश के लोग इस वक्त महंगाई की करारी मार झेल रहे हैं। बाजार में महंगी हो रही सभी चीजों के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है।
इसी कड़ी में अब हिमाचल प्रदेश में भी इन बढ़ती कीमतों का असर दिखने लगा है। सूबे के जनजातीय जिले लाहुल स्पीति में स्थित काजा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत का शतक लगने के बाद अब सूबे के तीन और जिलों में पेट्रोल की कीमतों ने इस जादुई आंकड़े को पार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: CISF के जवान ने उठाया संगीन कदम- क्वार्टर में फंदे से लटका मिला
सूबे के जनजातीय जिले लाहुल स्पीति में स्थित काजा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत का शतक लगने के बाद अब सूबे के तीन और जिलों में पेट्रोल की कीमतों ने इस जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं, अब पेट्रोल के 100 के पार पहुंचने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू हो गया है। सूबे की जनता द्वारा द्वारा सोशल मीडिया पर इसकी भड़ास भी निकाली जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंजाबी पर्यटकों का उपद्रव: तलवार से काटकर अगल की हिमाचली बंदे की उंगली
वहीं, अब इस मसले पर सूबे के सीएम जयराम ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि वैट कम करने को लेकर सुझाव आए हैं और राज्य सरकार इस पर विचार कर रही है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसारः रिश्तेदार ने ही कर दी किशोरी के साथ दरिंदगी, घरवालों ने ही कराया केस
गौरतलब है कि अब सूबे में जल्द ही चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों पर कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले में उपचुनाव का आयोजन होने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हीं चुनावों को देखते हुए प्रदेश सरकार सूबे की जनता को रियायत दे सकती है। क्योंकि अगर सरकार ने सूबे की जनता को पेट्रोल की कीमतों में रियायत नहीं दी तो इसका खामियाजा उन्हें उपचुनावों में झेलना पड़ सकता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks