मंडी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी दौरे पर हैं। लाहुल-स्पीति में हुए प्राकृतिक आपदा से नुकसान का जायजा लेने उन्हें आज जाना था। लेकिन अब खबर आ रही है कि खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर सका।
अब वाया धर्मशाला जाएंगे:
सुंदरनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि लाहुल में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सुबह 8:00 बजे के लिए लाहौल-स्पीति जाना था। लेकिन खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ से हैलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर सका।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार दिखाएगी बारागटा परिवार पर भरोसा: चेतन घोषित हुए बीजेपी प्रत्याशी!
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वह शनिवार को वाया धर्मशाला लाहुल स्पीति जाएंगे। प्रदेश के लाहौल जिले में बाढ़ आने से फंसे 221 पर्यटकों को रेस्क्यू करने में मौसम बाधा बना है। उन्होंने कहा कि लाहौल में फंसे 221 लोगों को सुरक्षित निकालने के पूरे प्रयास हो रहे हैं। लगातार राहत कार्य की समीक्षा की जा रही है। फंसे लोगों को जल्द निकालने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
प्रदेश को 500 करोड़ का नुकसान:
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश को इस मॉनसून सीजम में 500 करोड़ की चपत लग चुकी है। सूबे में 45 दिन से ज्यादा का समय मॉनसून को हुआ है। इस दौरान स्पेल में बारिश हुई है। हालांकि, अब भी मॉनसून के पिछले सीजन के मुकाबले सूबे में 4 फीसदी कम बारिश हुई है। लेकिन 200 के करीब लोगों की जान गई है। इनमें सड़क हादसे भी शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks