हिमाचल कांग्रेस का एक्शन मोड: 3 जिला अध्यक्ष और 15 ब्लॉक अध्यक्ष से छिनेगी कुर्सी, दिल्ली गई रिपोर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल कांग्रेस का एक्शन मोड: 3 जिला अध्यक्ष और 15 ब्लॉक अध्यक्ष से छिनेगी कुर्सी, दिल्ली गई रिपोर्ट


शिमला:
पिछले हार की गलतियों से सबक लेते हुए हिमाचल कांग्रेस अपने संगठन में बड़े बदलाव करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में मिशन 2022 को मद्देनजर रखते हुए बदलाव के कई बड़े अहम फैसले लिए गए हैं। 

तीन जिला अध्यक्षों, 15 ब्लॉक अध्यक्षों को हटाएगी कांग्रेस

वहीं, सामने आ रही ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि निष्क्रिय हो चुके तीन जिला अध्यक्षों सहित 15 ब्लॉक अध्यक्षों को हटाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बता दें कि हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त सात दिवसीय प्रदेश प्रवास के बाद वीरवार को दिल्ली लौट गए हैं। 

यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह पढ़ रहे RSS की किताब: डिप्टी स्पीकर बोले- कभी शाखा भी आइए युवराज

प्रदेश कांग्रेस से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर हुई बैठकों के बाद तैयार की गई रिपोर्ट को वह अपने साथ ले गए हैं। बताया जा रहा है कि फ्रंटल संगठनों के सक्रिय पदाधिकारियों को टिकट दिया जाए। दत्त दिल्ली पहुंचते ही रिपोर्ट को हाईकमान को सौंप देंगे। इस रिपोर्ट में बेहतर कार्य करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का कद बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

हिमाचल दौरे पर थे संजय दत्त:

गौरतलब है कि कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त एक सप्ताह के हिमाचल दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संगठन और बूथ स्तर तक की मजबूती का फीडबैक लिया जिसके बाद वह वीरवार को दिल्ली लौट गए।

यह भी पढ़ें: कोटखाई में फिर दरिंदगी: 4 वर्षीय मासूम को भी नहीं छोड़ा, बिहार का रहने वाला है 28 वर्षीय युवक

हिमाचल दौरे का रिपोर्ट वह पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपेंगे। उप चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कितनी तैयार है और आगामी विस चुनावों के लिए संगठन को कितना मजबूत करने की जरूरत है इस का पूरा ब्यौरा उन्होंने अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ