हिमाचल में जुटी पर्यटकों की भीड़: कोरोना की तीसरी लहर पर वायरल हुए मजेदार मीम्स- आप भी देखें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में जुटी पर्यटकों की भीड़: कोरोना की तीसरी लहर पर वायरल हुए मजेदार मीम्स- आप भी देखें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से पर्यटकों की आमद काफी ज्यादा बढ़ सी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद से सूबे के अलग अलग पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट्स का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। पर्यटकों की इस भारी भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं, जिसमें सोशल डिस्टेंसिग की बुरी तरह धज्जियां उड़ाई गई हैं। इन तस्वीरों को लोगों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत की तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, लोगों के बीच दहशत बढ़ा रही हैं

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अनिश्चित काल के लिये स्थगित

इसके साथ ही साथ लोगों ने इन तस्वीरों के मजेदार मीम्स वायरल करने शुरू कर दिए हैं। ट्विटर पर मनाली ट्रेंड हो रहा है। इस पर लोगों ने बॉलीवुड मीम बनाने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मनाली के होटल्स में जबरदस्त भीड़ है। रिपोर्ट्स हैं कि अटल टनल की वजह से लाहौल में सबसे ज्यादा लोग पहुंचे हैं। कुफ्री, शिमला, डलहौजी और मनाली में जबरदस्त भीड़ जुटी है। इस बीच ट्विटर पर मीम्स छाए हुए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ