हिमाचल: IPH दफ्तर में कुर्सी पर बैठे-बैठे महिला कर्मचारी की रुक गई सांसें, जांच शुरू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: IPH दफ्तर में कुर्सी पर बैठे-बैठे महिला कर्मचारी की रुक गई सांसें, जांच शुरू


ऊना।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित जल शक्ति विभाग के डिवीजन नंबर -1 के कार्यालय में महिला कर्मचारी की कुर्सी पर बैठे बैठे जान चली गई। इस मामले का पता चलने के बाद से ही हर कोई हैरान। मृतक महिला का नाम 54 वर्षीय कुंता मनकोटिया पत्नी राजेंद्र कुमार था, जो हरोली उपमंडल के दौलतपुर गांव की निवासी थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटी का जन्म होते ही 51,000; हजारों रूपए छात्रवृत्ति- हॉस्टल फीस और बहुत कुछ, जानें

मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस द्वारा इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शुरूआती छानबीन के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब कश्मीरी भी करने लगे तस्करी: चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया 20 वर्षीय युवक

इस संबंध में जानकारी देते हुए दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि जल शक्ति विभाग की डिविजन -1 के कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात कुंता मनकोटिया रोजमर्रा की तरह अपनी सीट पर बैठे काम कर रही थी। इसी बीच अचानक से वह अपनी सीट पर बैठे-बैठे वह बेसुध हो गई। इसके बाद जब आसपास के कर्मचारियों ने जब महिला को आवाज लगाई तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया। 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! जनधन खाताधारकों को मिलेंगे 1.3 लाख रूपए, जानें कैसे?

महिला की खराब हालत देखते हुए सहयोगी कर्मचारियों ने उसे तुरंत उठाकर रीजनल अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुंता मनकोटिया की कार्यालय में हुई मौत के बाद जहां आईपीएच विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हो पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ