हिमाचल: ब्लैक फंगस का कहर जारी, गई एक और व्यक्ति की जान; आंकड़े हुए सात

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ब्लैक फंगस का कहर जारी, गई एक और व्यक्ति की जान; आंकड़े हुए सात

शिमला : ब्लैक फंगस का कहर अभी थमा नहीं है। प्रदेश में आज ब्लैक फंगस से एक और व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल निवासी इस व्यक्ति की मौत चंडीगढ़ पीजीआई में हुई है।

यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसारः रिश्तेदार ने ही कर दी किशोरी के साथ दरिंदगी, घरवालों ने ही कराया केस

मृतक की पहचान कांगड़ा जिला के पालमपुर अंतर्गत घुग्गर गांव निवासी के तौर पर हुई है। व्यक्ति की उम्र 43 वर्ष थी। वह कोरोना से पीड़ित होने के बाद ब्लैक फंगस के शिकार हो गए थे। शनिवार को चंडीगढ़ में इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंजाबी पर्यटकों का उपद्रव: तलवार से काटकर अगल की हिमाचली बंदे की उंगली

बता दें कि ब्लैंक फंगस से मौत का हिमाचल में यह सातवां मामला है। इससे पहले भी कई छह लोग ब्लैंक फंगस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। सभी कोरोना संक्रमित होने के बाद ब्लैंक फंगस की चपेट में आए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ