विक्रमादित्य सिंह पढ़ रहे RSS की किताब: डिप्टी स्पीकर बोले- कभी शाखा भी आइए युवराज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

विक्रमादित्य सिंह पढ़ रहे RSS की किताब: डिप्टी स्पीकर बोले- कभी शाखा भी आइए युवराज

शिमला: हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही साथ सूबे में नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और चंबा के चुराह विधानसभा से बीजेपी के विधायक डॉ हंस राज ने हिमाचल कांग्रेस के युवराज विधायक विक्रमादित्य सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर करारा कटाक्ष करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा में आने का आमंत्रण दे दिया है।

कहा: RSS की शाखा में आइए युवराज विक्रमादित्य

दरअसल, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आज अपने सोशल मीडिया स्टोरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर लिखी गई एक किताब की तस्वीर शेयर की थी। इस किताब का नाम था 'The RSS: And the Making of the Deep Nation'। वहीं, इस तस्वीर वाली स्टोरी में कांग्रेस नेता ने कैप्शन दिया था कि यदि आप अपने और अपने विरोधी दोनों को जानते हैं तो आप बिना किसी नुकसान के 100 लड़ाई जीत सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट बैठक की अगली डेट आई सामने: और छूट देने के मूड में है सरकार!

अब ऐसे में जब विक्रमादित्य सिंह कि तरफ से यह बता दिया गया कि वो इस किताब को पढ़ रहे हैं। तो हिमाचल विधानसभा के स्पीकर ने अपने प्रतिद्वंदी पर करार कटाक्ष करते हुए उन्हें उनकी पोस्ट पर घेर लिया। गौर रहे कि विगत 27 अप्रैल को विक्रमादित्य सिंह ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। जिसे कांग्रेस नेता द्वारा आलोचना के बाद डिलीट कर दिया गया था

दोनों हैं धुर राजनीतिक विरोधी:

अब उसी पोस्ट को आधार बनाते हुए डॉ हंसराज ने एक पोस्ट में लिखा कि संघ को समझने के लिए कभी शाखा भी आइए माननीय युवराज। स्वागत रहेगा....फिर स्वयंसेवकों की सेवा भाव देख पोस्ट डिलीट नहीं करनी पड़ेगी।

संघ को समझने के लिए कभी शाखा भी आइए माननीय युवराज Vikramaditya Singh । स्वागत रहेगा.... फिर स्वयंसेवकों की सेवा भाव देख पोस्ट डिलीट नहीं करनी पड़ेगी

Posted by Hans Raj on Thursday, 1 July 2021

डिप्टी स्पीकर डॉ हंसराज ने अपने इस पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह के पुराने पोस्ट की तस्वीर और ताजा स्टोरी की तस्वीर को भी साझा किया है। गौरतलब है कि हाल ही में हिमाचल विधानसभा में राज्यपाल पर हुए हमले वाले प्रकरण के बाद से दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी और गहमागहमी कार दौर बना हुआ था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला आया सामने, जानें क्या है ये और कैसे बचें

वहीं, अब इसी कड़ी में बीजेपी विधायक ने के बार फिर अपने धुर विरोधी को निशाने पर ले लिया है। हालांकि, अब इस पूरे मामले में देखना ये होगा कि विक्रमादित्य सिंह की तरफ से इस प्रकरण को लेकर कोई जवाब दिया जाता है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ