शिमलाः हिमाचल प्रदेश राज्य की आय का सबसे बड़ा हिस्सा पर्यटन के क्षेत्र से आता है। वहीं, बीते कुछ दिनों से सूबे में प्रदेश सरकार द्वारा बंदिशों में ढ़ील दिए जाने के बाद से पर्यटकों का आगम भी काफी अधिक बढ़ गया है। इस सब के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी बाहरी राज्य से घूमने आए एक पर्यटक को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: मंहगाई की मार- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें क्या है नई कीमत
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले सूबे के कुल्लू जिले स्थित अटल टनल से भी एक इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस का एक कर्मी पर्यटक को पीटता नजर आया था। इस के बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया था। वहीं, पुलिस कर्मियों को ऐसी कोई भी हरकत करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई थी। वहीं, अब प्रदेश की राजधानी से यह ताजा मामला सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली ड्राइवर की कार को बस ने मारी टक्कर: 2 बच्चों समेत कुल 6 लोग स्वर्ग सिधारे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के बाहर दो युवक खड़े हैं। इस दौरान आरोप लगाया जा रहा है कि पर्यटकों को विक्ट्री टनल में तैनात ट्रैफिक कर्मी ने रोका, लेकिन यहां पर्यटक नहीं रुके इसके बाद युवकों ने पुलिस को गालियां दी जिसपर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस वाले से कागजात को लेकर बहस करने के बाद थप्पड़ खाने वाले यह युवक हरियाणा राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टमाटर से लदी पिकअप का खोया कंट्रोल- 100 मीटर नीचे गिरी; चालक मौके पर ही चल बसा
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि टूरिस्ट मनाली जाना चाहते थे। लेकिन विक्ट्री टनल से पहले यू-टर्न अलाउड नहीं था। बस इसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और पयर्टकों ने गालीगलौज किया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पर्यटकों का चालान काटा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks