हिमाचल: आठ बार का नेशनल हॉकी खिलाड़ी सिल रहा जूता; खेल मंत्री अनुराग से है अच्छे दिन लाने की आस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: आठ बार का नेशनल हॉकी खिलाड़ी सिल रहा जूता; खेल मंत्री अनुराग से है अच्छे दिन लाने की आस

हमीरपुर: अनुराग ठाकुर का केंद्र में कद बड़ा होने से अब हिमाचल के लोगों की भी बेहतरी की आस बढ़ गई है। अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिली है। उनके ही क्षेत्र के हॉकी के एक नेशनल खिलाड़ी का दर्द छलक आया है।

कभी खेलते थे हॉकी, आज सिल रहे जूते:

मीडिया संस्थान से बात करते हुए सुभाष चंद ने बताया कि वह 8 बार विभिन्न वर्गों में हॉकी से नेशनल खेल चुके हैं। वह 90 की दशक का दौर था जब हमीरपुर के सुभाष चंद हॉकी खेलते थे। वर्तमान में जिला मुख्यालय हमीरपुर के मुख्य बाजार में एक छोटी सी दुकान में बैठ जूते सिलने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जल शक्ति विभाग में निकली बड़ी भर्ती, इन पदों के लिए करें आवेदन

सुभाष बताते हैं कि खेल की वजह से उन्हें कोई विशेष उपलब्धि हाथ नहीं लगी। इसी वजह से उन्होंने अपने बच्चों को खेल से दूर रखा और पढाई में मन लगाने को कहा। बड़ी बेटी इंजिनियर है और छोटा बेटा बीएससी कर रहा है।

अनुराग से बढ़ी उम्मीदें:

अनुराग ठाकुर के खेल मंत्री बनाए जाने से उन्हें आस जगी है कि अब हिमाचल में खिलाड़ियों के दिन बदलेंगे। उनके दो जून की रोटी और बच्चों के बेहतर भविष्य की सुरक्षा होगी। सुभाष चंद ने कहा कि मेरी तो अब उम्र निकल चुकी है। अनुराग जी यदि मेरे स्पोर्ट्स के वजह से बेटे को कुछ लाभ देते हैं तो आभारी रहूंगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में पहली बार: IGMC के डॉक्टारों ने बिना चीरफाड़ 12 वर्षीय बच्चे के दिल का छेद किया ठीक

बता दें कि पूर्व में भी कई मंचों पर सुभाष चंद के लिए नौकरी की कई सामाजिक संगठन मांग उठा चुके हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री को भी इस बाबत पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन कहीं भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ