सिरमौर: 13 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शुक्रवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के सब्जी मंडी में काम करने वाले उक्त लड़के ने नौ लोगों पर अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: 13 साल के लड़के के साथ गलत काम करते थे 9 लोग, थमा देते थे 50-100; भांडा फूटा
ताजा अपडेट के अनुसार इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य पांच लोगों के गिरफ्तारी के लिए पूछताछ और छापेमारी की जा रही है।
हिरासत में लिए गये लोगों की पहचान है: विक्की पुत्र राजकुमार, अंकुर पुत्र प्रेमपाल, बजरंगी पुत्र राम अवतार, अनिल पुत्र कांशी राम।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पहली बार: IGMC के डॉक्टारों ने बिना चीरफाड़ 12 वर्षीय बच्चे के दिल का छेद किया ठीक
गौरतलब है कि तीन माह पहले ही मंडी के अधिकारीयों के पास उक्त लड़का शिकायत लेकर गया था। लेकिन मंडी समिति चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने मामले को दबा दिया था।
उनके जानकारी में होने के बाद उन्होंने पर्दा डाला और फिर भी आरोपियों का शोषण का सिलसिला जारी रहा। एक सप्ताह पहले भी दुष्कर्म किया गया था।
मीडिया और चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से यह मामला प्रकाश में आया था।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks